नगर निगम की सख्त कार्रवाई, बकायादार दुकानों पर जड़ा ताला

रीवा नगर निगम ने किराया बकाया न चुकाने पर गोलपार्क और रेवांचल बस स्टैंड की दुकानों पर तालाबंदी कर वसूली अभियान तेज किया।

नगर निगम की सख्त कार्रवाई, बकायादार दुकानों पर जड़ा ताला

नगर निगम रीवा द्वारा बकाया कर और किराया वसूलने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त के निर्देश पर जिन दुकानदारों ने लंबे समय से किराया जमा नहीं किया था, उनके खिलाफ तालाबंदी की गई।

आज जोन क्रमांक 02, वार्ड 18 के अंतर्गत गोलपार्क और रेवांचल बस स्टैंड में नगर निगम की दुकानों पर कार्रवाई हुई। गोलपार्क में बाबूलाल पर 35,627 रुपये और तीरथ प्रसाद सेन पर 21,474 रुपये किराया बकाया था। वहीं रेवांचल बस स्टैंड के पास गुलाम मोहम्मद पर 20,889 रुपये बकाया होने पर उनकी दुकानों को सील किया गया।

इसी दौरान गोलपार्क और रेवांचल बस स्टैंड के कई दुसरे दुकानदारों ने मौके पर ही अपना बकाया किराया नगर निगम में जमा कराया। इसके अलावा सड़क पर अतिक्रमण करने और दुकान के बाहर गंदगी फैलाने पर सामग्री जब्त की गई और 13,700 रुपये का स्पॉट फाइन भी लगाया गया।

नगर निगम ने साफ कहा है कि जो लोग समय पर कर और किराया जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर संपत्ति कर और अन्य कर जमा करें, ताकि किसी भी अप्रिय कार्रवाई से बचा जा सके और शहर के विकास में सहयोग मिल सके।

इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।