नए साल 2026 का आस्था के साथ स्वागत, मैहर और रीवा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नए साल 2026 की शुरुआत आस्था और भक्ति के साथ हुई. मंदिरों में नए साल का उत्साह देखने को मिल रहा है.

नए साल 2026 का आस्था के साथ स्वागत, मैहर और रीवा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नए साल 2026 की शुरुआत आस्था और भक्ति के साथ हुई. मंदिरों में नए साल का उत्साह देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु नए वर्ष के पहले दिन भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए.

रीवा: चिरहुला मंदिर में नए साल पर भक्तों का सैलाब 

रीवा के प्रसिद्ध और प्राचीन चिरहुला मंदिर में नए साल के मौके पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे और भगवन के दर्शन कर नए साल की शुरूआत की.  

मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि नए साल की शुरूआत ईश्वर को साक्षी नामकर कर रहे हैं. जिससे पूरा साल सुख- शांति और समृद्धि से भरा रहे. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया.   

मैहर: मां शारदा के दरबार में 47,800 से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका

नए साल के पहले दिन मैहर के त्रिकुट वासिनी मां शारदा मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह 04 बजे से 10 बजे तक सीढ़ी के रास्ते 47 हजार 800 से अधिक भक्तों ने माता के मंदिर में माथा टेका. 

इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह से मुश्तैद रहा. जगह-जगह सुरक्षा के इंतजाम किए गए. जिससे भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो. माता के दर्शन के बाद श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए.