Bengal Election: रामेश्वर शर्मा बोले -हार के डर से बौखलाईं ममता बनर्जी , बंगाल में TMC के खिलाफ खुली बगावत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बंगाल में TMC सरकार के खिलाफ जनता में नाराजगी है और राज्य में बदलाव का माहौल बन चुका है।

Bengal Election: रामेश्वर शर्मा बोले -हार के डर से बौखलाईं ममता बनर्जी , बंगाल में TMC के खिलाफ खुली बगावत

भोपाल:पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर मध्यप्रदेश भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का हालिया बयान हार के डर और भय का परिणाम है।

TMC शासन के खिलाफ जनता में नाराजगी

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता, किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं अब TMC शासन के खिलाफ खुलकर खड़ी हो गई हैं। राज्य में परिवर्तन का माहौल बन चुका है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने बंगाल की जनता के लिए लगातार मेहनत की है।

महापुरुषों के सपनों का हवाला

शर्मा ने कहा कि बंगाल का नागरिक आज वंदे मातरम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद के विचारों के साथ खड़ा है।रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि दीदी' ने बहुत अधिक मुस्लिम तुष्टिकरण किया है। मुसलमानों को गले लगाकर अपने ही हिंदुस्तानियों के घर जलवा दिए, उन्हें बेघर किया और भारत माता की जय बोलने वालों की नृशंस हत्याएं कीं।हर हत्या और बहा हुआ खून आज यह पुकार रहा है कि ऐसा राज नहीं होना चाहिए जो नागरिक की सुरक्षा में दखल दे या उसे बर्बाद करे।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब ऐसा शासन चाहिए जो सभी नागरिकों को सुरक्षा, सम्मान और विकास का अवसर दे।