भोपाल: राजू ईरानी को 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड, चार मामलों में होगी पूछताछ
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज चार मामलों में फरार चल रहे आरोपी राजू ईरानी को कोर्ट ने 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में दर्ज चार मामलों में फरार चल रहे आरोपी राजू ईरानी को कोर्ट ने 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है. रिमांड मिलने के बाद अब पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी. पुलिस के अनुसार राजू ईरानी वर्ष 2017 से लगातार फरार चल रहा था. निशातपुरा थाने में दर्ज चारों मामलों को लेकर उसकी गिरफ्तारी की गई है. फिलहाल उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निशातपुरा थाना में रखा गया है, जहां पुलिस की विशेष टीम उससे पूछताछ कर रही है.
पूछताछ में पुलिस को कर रहा गुमराह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान राजू ईरानी अलग-अलग कहानियां बताकर जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. आरोपी ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया है और दावा किया है कि वह कई वर्षों से अपराध की दुनिया से तौबा कर चुका है.
उसने यह भी कहा कि समाज में कुछ गलत लोगों के कारण उसकी बदनामी हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार ईरानी ने खुद को किसी डेरे का सरदार होने से भी साफ इनकार किया है.
shivendra 
