मऊगंज में 497 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार: महुआ के पेड़ के पास बेच रहा था नशा, नईगढ़ी पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
कटरा-मऊगंज मार्ग पर गांजा बेचते पकड़ाया युवक: पुलिस ने 497 ग्राम नशीला पदार्थ किया जब्त, NDPS एक्ट के तहत की कार्रवाई
मऊगंज से राजेंद्र पयासी की रिपोर्ट।
मऊगंज जिले की नईगढ़ी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित गांजा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम और एसडीओपी सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकड़े की टीम ने यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटरा-मऊगंज मार्ग पर सुमेदा कला गांव में महुआ के पेड़ के पास एक युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से दिवाकर साकेत पिता शिवराम साकेत उम्र 25 वर्ष निवासी बहुती हरिजन बस्ती थाना नईगढ़ी जिला मऊगंज को एक पन्नी में गांजा बेचते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 497 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।

आरोपी के खिलाफ थाना नईगढ़ी में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक अनिल काकड़े, उपनिरीक्षक पी.डी. सोनवंशी सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

