संसद में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन सोमवार तक स्थागित

लोकसभा से MSME संशोधन बिल पास, PM Modi की नए 45 NDA सांसदों के साथ Breakfast मीटिंग Meet

संसद में विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन सोमवार तक स्थागित

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का 7 अगस्त शुक्रवार को 15वां दिन रहा। आज विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में तेज बारिश के बीच राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) MSME विधेयक 2026 ध्वनिमत से पास हुआ। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदन सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

‘अमित शाह सदन में आओ’ के नारे लगे

राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने ‘अमित शाह सदन में आओ’ के नारे लगाए। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि शाह सुबह से रात तक संसद में ही रहते हैं। उन्होंने लोकसभा में कहा कि अमित शाह का नाम सुनते ही आतंकी कांप उठते हैं।

वहीं, शुक्रवार को सुबह 9 बजे पीएम मोदी से उनके घर पर करीब 45 नए लोकसभा सांसदों ने नाश्ते पर मुलाकात की। नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के जगदीश बसुनिया ने कहा- PM ने हमसे कहा कि हम सभी NDA परिवार का हिस्सा हैं।