बीजिंग की सबसे ऊंची बिल्डिंग से टकराया छोटा विमान
बीजिंग की सबसे ऊंची बिल्डिंग से टकराया छोटा विमान 109 मंजिला टावर खाली कराया गया
चीन: राजधानी बीजिंग में एक छोटा विमान 109 मंजिला बिल्डिंग से टकरा गया। यह इमारत 'चाइना जुन' के नाम से जानी जाती है और बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत है। एहतियात के तौर पर पूरी इमारत खाली करा ली गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी नहीं है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इमारत की ऊपरी मंजिलों के शीशे टूटते और विमान के टुकड़े नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। ग्राउंड फ्लोर के पास धुआं उठता भी नजर आया।
यह चीन में बना हल्का विमान बी-12 पीपी मॉडल था। विमान में केवल पायलट सवार था। उसने हादसे से करीब आधा घंटा पहले शिफोसी एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और शाम 5:40 बजे लौटकर लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसका संपर्क टूट गया और वह तय रास्ते से भटक गया।

