Bhopal: पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में चोरी का खुलासा, 16 नल की टोंटियां चुराने वाला गिरफ्तार

भोपाल के चार इमली में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले से 16 नल की टोंटियां चोरी करने वाले आरोपी संतोष अहिरवार को हबीबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Bhopal: पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में चोरी का खुलासा, 16 नल की टोंटियां चुराने वाला गिरफ्तार

भोपाल के चार इमली इलाके में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में चोरी की वारदात सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बंगले का ताला तोड़कर नहीं, बल्कि दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ था। इसके बाद उसने बंगले के चार बाथरूम और किचन को निशाना बनाया और वहां लगी 16 नल की टोंटियां चोरी कर लीं।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास छिपाई थीं टोंटियां

चोरी के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए टोंटियों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास छिपाकर रख दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष अहिरवार उर्फ झुमरू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गईं सभी 16 टोंटियां बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।

आरोपी पर दर्ज हैं 12 से ज्यादा मामले

पुलिस के अनुसार, संतोष अहिरवार के खिलाफ भोपाल के अलग-अलग थानों में चोरी, वाहन चोरी समेत अन्य अपराधों के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की दो अन्य घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकार किया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देश पर हबीबगंज पुलिस ने की है।