सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज, CM बोले: खूब खेलो

भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड में सीएम डॉ मोहन यादव ने सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि अभिषेक ने क्या बढ़िया अभिषेक किया है.

सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज, CM बोले: खूब खेलो
X

भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड में सीएम डॉ मोहन यादव ने सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि अभिषेक ने क्या बढ़िया अभिषेक किया है. पाकिस्तान को ऐसा धोया है, आनंद ही आ गया. हमारी सेना हो या खिलाड़ी, पाकिस्तान को हमेशा धोने का ही काम करते हैं.

सीएम ने प्रतिभागियों की तारीफ करते हुए कहा कि आपसे यही कहूंगा कि खूब दूध पियो, खूब घी खाओ और खूब खेलो. आज समय की कमी है, बालाघाट जाना है, लेकिन इस आयोजन में आना भी तो जरूरी था. 

71 हजार रजिस्ट्रेशन

भोपाल संसदीय क्षेत्र के इस आयोजन के लिए अब तक 71 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. खेल तीन स्तर (ग्राम, ब्लॉक और जिला) पर खेले जाएंगे और महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर में खेलों का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य किशोर-किशोरियों को मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालना है. भोपाल, बैरसिया और सीहोर के खिलाड़ियों ने महोत्सव में उत्साह दिखाया है. इसके लिए 29 अगस्त से 20 सितंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं. 

16 ट्रेडिशनल और 8 कन्वेंशनल गेम होंगे

केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण विभाग की गाइडलाइन अनुसार प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर और फिर जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, बालीवाल, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, दौड़, एथलेटिक्स, कैरम, नींबू-चम्मच दौड़ सहित कुल 24 खेल शामिल हैं. जिसमें 16 ट्रेडिशनल और 8 कन्वेंशनल गेम हैं.