इंदौर दूषित जल कांड: पीड़ित परिवारों से मिले जीतू पटवारी-उमंग सिंघार
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र का दौरा किया। कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र का दौरा किया। कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी, शोभा ओझा, विपिन वानखेड़े समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
पुलिस और कांग्रेस नेताओं की नोंकझोक
इसके पहले पीड़ित परिवारों के घरों के बाहर भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस नेताओं रोकने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोंकझोक भी देखने को मिली। लंबी जद्दोजहद और तनावपूर्ण स्थिति के बाद पुलिस ने कांग्रेस के केवल आठ वरिष्ठ नेताओं को ही भागीरथपुरा की प्रभावित बस्ती में जाने की अनुमति दी।
सभी को संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए
मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि, इस मामले में सभी पार्टी को संवेदनशीलता का परिचय देना चाहिए, किसी परिवार के घर में चिराग बुझ गए उस पर राजनीतिक रोटियां नहीं सेकनी चाहिए, उस परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
मौत के आंकड़े छुपा रही सरकार
वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मौतों के आंकड़े छुपा रही है। दो लाख रुपए जान की कीमत नहीं हो सकती और पहले दोषियों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। ये सरकारी हत्याएं हुईं हैं 30 से ज्याद हत्याएं हुईं है सरकार आंकड़े छुपा रही है। प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा मिलना चाहिए और जो मंत्री हैं वो नैतिक जिम्मेवारी लें और वो इस्तीफा दें।
pushpendra 
