भोपाल बीजेपी कार्यकारिणी पर विवाद! पार्टी के भीतर विरोध, महाशिवरात्रि में फिर से जारी होगी लिस्ट

लंबे इंतजार के बाद घोषित हुई बीजेपी जिला कार्यकारिणी विवादों की भेट चढ़ गई है.

भोपाल बीजेपी कार्यकारिणी पर विवाद! पार्टी के भीतर विरोध, महाशिवरात्रि में फिर से जारी होगी लिस्ट

MP News: लंबे इंतजार के बाद घोषित हुई बीजेपी जिला कार्यकारिणी विवादों की भेट चढ़ गई है. भाजपा के अंदर ऐसा पहली बार हुआ जब कार्यकारिणी को लेकर असंतोष बाहर आ गया है. भोपाल जिला कार्यकारिणी को लेकर पार्टी में अंदरूनी तौर पर विरोध और नाराजगी सामने आई है. विरोध के बाद भोपाल की शहर कार्यकारिणी होल्ड कर दी गई और अब महाशिवरात्रि पर शुभ मुहुर्त में सूची घोषित होने की बात की जा रही है.  
 भोपाल बीजेपी जिला कार्यकारिणी की लिस्ट फिर जारी होगी

कुछ नामों पर है नाराजगी 

बीजेपी की जिला कार्यकारिणी में सचिन दास बब्बा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. सचिन दास बब्बा के नाम नेताओं ने आपात्ति दर्ज कराई थी. पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने लोकर पार्टी नेताओं विरोध किया. इतना ही नहीं सूची में पार्षदों को जगह दीए जाने का भी विरोध हो रहा है.  अब एक बार नए सिरे से चर्चा कर सामंजस्य के साथ सूची जारी की जाएगी.

जिला अध्यक्ष ने डिलीट की सूची 

भोपाल की जिला कार्यकारिणी घोषित होने पर लिस्ट भोपाल जिला अध्यक्ष रवीन्द्र यति ने पोस्ट की. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी सूची को ऑफिशियल पेज पर पोस्ट किया. जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया. लेकिन कुछ ही देर में सूची को लेकर आपत्तियां भी आने लगी. जिसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और भोपाल के शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती और बीजेपी के ऑफिशियल पेज से पोस्ट डिलीट कर दी गई.