तमिलनाडु और उत्तराखंड में भीषण बस हादसा, 11 लोगों की मौत

सोमवार को दो राज्यों में भीषण बस हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के तेनकासी जिले के इडाइकल में दो निजी बसों की आमने- सामने से भीषण टक्कर हो गई।

तमिलनाडु और उत्तराखंड में भीषण बस हादसा, 11 लोगों की मौत

सोमवार को दो राज्यों में भीषण बस हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के तेनकासी जिले के इडाइकल के पास दो निजी बसों की आमने- सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 6 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे में दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गलती ड्राइवर की थी। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था। बताया जा रहा है कि बस के क्षतिग्रस्त हिस्से को कटर से काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

इधर, पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी एक दर्दनाक हादसा हुआ है। टिहरी जिले के नरेंद्र नगर के कुंजापीर-हिंडोलाखाल के पास यात्रियों से भरी बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत की खबर है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को SDRF टीम ने सुरक्षित रूप से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल टीम का रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है।