सरप्राइज एंट्री! अचानक टीम इंडिया में लौटे हर्षित राणा, तीसरे ODI में खेलना तय?
चार महीने बाद तेज गेंदबाज हर्षित राणा की टीम इंडिया में वापसी हुई है. BCCI ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए स्क्वॉड में शामिल किया है.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा की चार महीने बाद भारतीय टीम में वापसी हो गई है। BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले उन्हें स्क्वॉड में शामिल करने का ऐलान किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि चेन्नई में 20 जून को खेले जाने वाले मुकाबले में हर्षित को प्लेइंग इलेवन में मौका भी मिल सकता है।
चोट की वजह से लंबे समय से थे बाहर
हर्षित राणा T20 वर्ल्ड कप के दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में चोटिल हो गए थे। उनके घुटने में गंभीर चोट लगी थी, जिसके चलते वह न सिर्फ पूरे T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे, बल्कि IPL 2026 भी नहीं खेल पाए थे। हर्षित IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा हैं।
अब उन्होंने बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और पूरी तरह फिट होकर टीम इंडिया में लौट आए हैं।

BCCI ने किया आधिकारिक ऐलान
हर्षित की वापसी पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि चयन समिति ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल किया है। रिहैब पूरा करने के बाद वह चेन्नई में भारतीय टीम से जुड़ चुके हैं।
टीम मैनेजमेंट की नजर हर्षित पर
चार महीने बाद मैदान पर लौट रहे हर्षित राणा को टीम मैनेजमेंट एक अहम खिलाड़ी के तौर पर देख रहा है। माना जा रहा है कि तीसरे वनडे में उन्हें मौका देकर उनकी मैच फिटनेस और लय को परखा जा सकता है।
हर्षित को पहले ही आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए T20 टीम में चुना जा चुका है। ऐसे में यह मुकाबला उनके लिए बड़े मंच पर वापसी का शानदार मौका साबित हो सकता है।

हार्दिक पंड्या के बैकअप के तौर पर तैयार कर रहा मैनेजमेंट
सूत्रों के मुताबिक टीम मैनेजमेंट हर्षित राणा को बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में विकसित करना चाहता है। नीतीश कुमार रेड्डी के साथ उन्हें भविष्य के व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए तैयार किया जा रहा है। दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक पंड्या के बैकअप विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
सीरीज में भारत का दबदबा
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। धर्मशाला में खेले गए पहले मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं लखनऊ में हुए दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया था।
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब तीसरे वनडे में सभी की नजर हर्षित राणा की वापसी पर रहेगी।
तीसरे वनडे के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा।
SEO Keywords:
Slug:
Meta Description:
shivendra 
