कहानी अभी बाकी है..! दृश्यम 3 का धांसू प्रोमो आया सामने, जानिए रिलीज डेट
अजय देवगन की फेमस फिल्म 'दृश्यम' का तीसरा पार्ट साल 2026 को आएगा। फिल्म में अजय अपनी फैमिली को बचाने के लिए हर पॉसिबल कोशिश करते दिखेंगे।
अजय देवगन की बेहद पसंद की जाने वाली फिल्म दृश्यम 3 को लेकर बड़ी खबर आई है। अजय इस बार भी अपनी फैमिली को बचाने के लिए हर हाल में तैयार दिखेंगे। उन्होंने हाल ही में वीडियो शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
View this post on Instagram
वीडियो में क्या दिखा?
दृश्यम 3 के टीजर वीडियो में अजय अपनी फैमिली को बचाने की बात करते नजर आए। इस वीडियो में पिछली दोनों फिल्मों के कुछ सीन भी दिखाए गए हैं। अजय बोलते हैं कि दुनिया उन्हें अलग-अलग नामों से बुलाती है, लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
पिछले सात सालों में जो कुछ हुआ, उन्होंने देखा और किया, उससे उन्हें यह समझ आया कि हर किसी का सच अलग होता है। उनका सच और सही सिर्फ उनकी फैमिली है। अजय कहते हैं कि जब तक सब हार नहीं मानते, वह चौकीदार बनकर अपनी फैमिली की रक्षा करते रहेंगे।
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
अजय देवगन इस फिल्म में विजय सालगांवकर का किरदार निभा रहे हैं। उनकी पत्नी की भूमिका में श्रेया सरण, बेटी की भूमिका में इशिता दत्ता, और पुलिस ऑफिसर की भूमिका में तब्बू नजर आएंगी। इसके अलावा अभिषेक पाठक, कुमार मंगत और आलोक जैन भी अहम रोल में हैं।
कहानी में अभी भी विजय का परिवार उस हत्या के मामले से पूरी तरह बाहर नहीं आया है। पुलिस और विजय के बीच चूहे-बिल्ली का खेल जारी है।

पिछली फिल्में भी सुपरहिट रही
पहली फिल्म दृश्यम 2015 में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के दूसरे पार्ट दृश्यम 2 ने 2022 में रिलीज होकर 342 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई की और सुपरहिट साबित हुई। अब तीसरा पार्ट दृश्यम 3 भी इसी कहानी को आगे बढ़ाएगा और फैन्स इसे 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में देख सकेंगे।
Saba Rasool 
