दिग्विजय सिंह ने CM डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, किसानों की समस्याओं पर की चर्चा; राम महायज्ञ का दिया निमंत्रण

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर किसानों की समस्याएं उठाईं और राघौगढ़ में होने वाले 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का निमंत्रण दिया।

दिग्विजय सिंह ने CM डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, किसानों की समस्याओं पर की चर्चा; राम महायज्ञ का दिया निमंत्रण

Bhopal Politics  News: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

किसान से जुड़ी समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गेहूं उपार्जन के दौरान किसानों को हो रही समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा. उन्होंने, आग्रह किया कि इन समस्याओं का तुरंत खत्म किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने गृह क्षेत्र राघौगढ़ के ग्राम भैंसाना में आयोजित होने वाले 151 कुंडीय "श्रीराम महायज्ञ" में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भी दिया. यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान 18 मई से 28 मई के बीच किया जाएगा. 

बताया गया कि इस महायज्ञ के संरक्षक स्वयं दिग्विजय सिंह और उनका परिवार हैं. यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है.