अशोकनगर जिला अस्पताल खुद बीमार: न स्ट्रेचर के पहिए, न वार्ड बॉय, तीमारदार खुद ढो रहे मरीज
अशोकनगर जिला अस्पताल की बदहाली: स्ट्रेचर और स्टाफ की कमी से मरीज परेशान, परिजन खुद ढो रहे गंभीर मरीज
अशोकनगर से रिपोर्टर सुशील कुशवाह।
जिला अस्पताल इन दिनों खुद गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं, जिससे यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हालत यह है कि अस्पताल परिसर में स्ट्रेचर तो हैं, लेकिन कई स्ट्रेचरों में पहिए ही गायब हैं। जो ठीक हैं, उन्हें खींचने के लिए ड्यूटी पर वार्ड बॉय नदारद रहते हैं। नतीजतन, गंभीर रूप से बीमार और तड़पते मरीजों को उनके परिजन खुद ही खींचकर या गोद में उठाकर वार्डों तक ले जाने को मजबूर हैं। ग्रामीण इलाकों से आने वाले गरीब मरीजों के लिए यह स्थिति और भी दर्दनाक हो जाती है।
अस्पताल की इस बदहाली और संवेदनहीनता को लेकर करोड़ों के बजट और कागजी दावों के बीच जमीनी हकीकत प्रशासन के सारे दावों की पोल खोल रही है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार इस कुप्रबंधन पर कब जागते हैं और अस्पताल प्रबंधन पर क्या कुछ कार्रवाई होती है।
Varsha Shrivastava 
