कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू अवीवा बेग ?
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई हो गई है। रेहान वाड्रा और उनकी मंगेतर अवीवा बेग पिछले सात साल से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई हो गई है। रेहान वाड्रा और उनकी मंगेतर अवीवा बेग पिछले सात साल से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।

कौन हैं अवीवा बेग
अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।

अवीवा बेग एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं और मीडिया व कम्युनिकेशन के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘एटेलियर 11’ नाम की कंपनी की को-फाउंडर भी हैं, जो एक फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनी है।

यह कंपनी देशभर में विभिन्न एजेंसियों, ब्रांड्स और क्लाइंट्स के साथ काम करती है। फोटोग्राफी के साथ-साथ अवीवा बेग को देश-विदेश घूमने का भी शौक है।

सगाई की खबर सामने आने के बाद गांधी परिवार और करीबियों में खुशी का माहौल है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे की सगाई की चर्चा हर तरफ हो रही है।

pushpendra 
