वेनेजुएला की राजधानी काराकास पर अमेरिका का हमला, इमरजेंसी लागू
वेनेजुएला की राजधानी काराकास 3 जनवरी 2026 की रात जोरदार धमाकों से हिल गई। स्थानीय नागरिकों ने सात विस्फोटों की आवाज सुनी और आसमान में विमान गतिविधि देखी है।
काराकास: वेनेजुएला की राजधानी काराकास में 3 जनवरी 2026 की रात अमेरिका ने बड़ा हमला किया है। स्थानीय नागरिकों ने सात विस्फोटों की आवाज सुनी और आसमान में विमान गतिविधि देखी है। बताया जा रहा है कि धमाकों के समय काले धुएं और कम ऊंचाई पर उड़ते सैन्य और अन्य विमानों की मौजूदगी देखी गई। इन धमाकों के कारण राजधानी के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है।
वेनेजुएला ने अमेरिका पर सैन्य हमले का आरोप लगाया
वेनेजुएला की सरकार ने इन्हें “विदेशी सैन्य आक्रमण” बताया है और संयुक्त राज्य अमेरिका पर नागरिक और सैन्य आधार को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। सरकार ने राष्ट्रीय आपात स्थिति की घोषणा भी की और लोगों को सजग रहने का निर्देश दिए हैं। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की है। और इस हमले में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर निकाला गया है।
अमेरिका-वेनेजुएला संबंधों में तेज़ उतार-चढ़ाव
पिछले महीनों से अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव में तेज़ी आई हुई है। ट्रंप प्रशासन ने कारिबियन और आसपास के क्षेत्रों में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति बढ़ाई है और नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ऑपरेशन किये हैं, जिसमें कई हवाई और समुद्री हमले शामिल रहे हैं।
अमेरिकी अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने और निकोलेस मादुरो सरकार को अस्थिर करने के मकसद से दबाव बढ़ाने का एलान किया है, जबकि मादुरो प्रशासन इस कोशिश को राजकीय नियंत्रण और अर्थव्यवस्था पर हमला मानता है।
pushpendra 
