मऊगंज: तालाब में मिली युवक की लाश, चार दिन पहले हुआ था गायब, क्षेत्र में मचा हड़कंप
मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के भीर गांव में युवक की उतराती हुई तालाब में लाश मिली है. खबर फैलते ही तालाब के किनारे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है.
मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के भीर गांव में युवक की उतराती हुई तालाब में लाश मिली है. खबर फैलते ही तालाब के किनारे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. और शव को पानी से बाहर निकाला. मृत युवक की पहचान शिवम साकेत उम्र 22 साल बताई जा रही है. जो भीर का ही रहने वाला है. प्रथमिक जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पीएम हेतु PHC नईगढ़ी भेजा गया.
शव भीर गांव के तालाब में शुक्रवार की शाम को देखा गया था. जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी. जिसके बाद पुलिस मौके पहुंची और शव को बाहर निकाला. मृतक की पहचान शिवम साकेत उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई. परिजनों के अनुसार मृतक 29 दिसंबर से गायब था. परिजनों ने पुलिस को ये भी जानकारी दी की. मृतक मानसिक रूप में ठीक नहीं था. वह घर में बिना बताए कहीं भी निकल जाता था. 29 तारीख को भी बिना बताए वह घर से निकल गया. जब शाम तक घर नहीं आया तो हमें चिंता हुई, खोजबीन की गई, लेकिन कहीं भी सुराग नहीं चला. जब युवक का कहीं भी पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने नईगढ़ी थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा है या युवक की मौत किसी अन्य कारण से हुई है।
shivendra 
