मऊगंज के जिलहड़ी गांव में गोवंश वध का मामला, तीन आरोपी नामजद, मांस बरामद
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिलहड़ी में गोवंश के कथित वध का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए.
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिलहड़ी में गोवंश के कथित वध का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से गोवंश के अवशेष बरामद किए, वहीं आरोपियों के घर एवं आसपास के क्षेत्र से बोरियों में भरा संदिग्ध मांस भी जब्त किया गया है।
तीन आरोपियों पर मामला दर्ज
पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के आधार पर ग्राम जिलहड़ी निवासी शिवम सिंह (उम्र 24 वर्ष) की फरियाद पर तीन आरोपियों हीरा साकेत, मिट्ठू साकेत, मझीले साकेत, के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है. इस तरह हुआ मामले का खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोप है कि एक बछड़े को शासकीय स्कूल के पास स्थित बगीचे में रस्सी से बांधकर धारदार हथियार से क्रूरता पूर्वक काटा गया। इसके बाद मांस को बोरी में भरकर आरोपी अपने घर ले गए, जबकि सिर, सींग, पैर एवं पूंछ घटनास्थल पर ही छोड़ दिए गए। ग्रामीणों द्वारा जब मौके पर जाकर देखा गया तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
मांस जांच के लिए भेजा गया
पुलिस द्वारा जब्त किए गए मांस को सत्यापन हेतु पशु चिकित्सा विभाग भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी ने बताया कि गोवंश के अवशेष एवं संदिग्ध मांस बरामद किया गया है। तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
shivendra 
