रीवा में BJP विधायक पर पार्टी के पुराने कार्यालय को ढहाने का आरोप, जिलाध्यक्ष ने जताई आपत्ति
रीवा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीजेपी विधायक ने झिरिया स्थित अवैध कब्जे के पीछे बने भाजपा के पुराने कार्यालय पर बुलडोजर चलवा दिया।
रीवा: मध्य प्रदेश के विंध्य में बीजेपी की अंदरूनी खींचतान सामने आई है। यहां बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवाल पर बीजेपी कार्यालय पर बुलडोजर चलवाने का आरोप लगा है। इसे लेकर संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। इस मामले में ने बीजेपी जिला अध्यक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई है।

दरअसल, रीवा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में झिरिया स्थित अवैध कब्जे को न्यायालय के आदेश पर हटाने की कार्रवाई की जा रही थी और वैध पक्षकार को कब्जा दिलाया जा रहा था। कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान ही चित्रकूट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने अवैध कब्जे के पीछे बने बीजेपी के पुराने कार्यालय पर भी बुलडोजर चलवा दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे बीजेपी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने काम रोक दिया और आपत्ति दर्ज कराते हुए FIR दर्ज की चेतावनी दी।
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने जताई आपत्ति

बीजेपी जिला अध्यक्ष का कहना है कि अवैध भूमि का विवाद न्यायालय में सामने की भूमि का विचारधीन था। न्यायालय का फैसला सामने की भूमि का आया है और न्यायालय ने सामने की जमीन के मालिक को ही नोटिस दिया था। संगठन को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई, बिना किसी सूचना के चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवाल ने बीजेपी कार्यालय पर बुडोजर चलवा दी है।
विधायक ने न्यायालय में वाद दायर किया था

बता दें कि झिरिया में शराब दुकान के बगल में अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश के तहत अनधिकृत रूप से किए गए कब्जे को हटाया गया और वैध पक्षकार को कब्जा दिलाया गया। झिरिया स्थित उक्त विल्डिंग के एक हिस्से पर अवैध कब्जे को लेकर सुरेंद्र सिंह गहरवार ने साल 2016 में न्यायालय में वाद दायर किया था, जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय ने सुरेंद्र सिंह के पक्ष में निर्णय देते हुए कब्जा दिलाने का आदेश पारित किया था। इसी आदेश के पालन में कार्रवाई की जा रही थी।
pushpendra 
