आज भारत बंद: MP में भी दिखेगा असर, बैंक-बीमा-BSNL और डाक सेवाएं प्रभावित
आज भारत बंद का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। बैंक, बीमा, BSNL-डाककर्मी हड़ताल करेंगे। बाजार-स्कूल खुले रहेंगे।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
श्रमिक कानूनों को लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने गुरुवार को अखिल भारतीय आम हड़ताल का आह्वान किया है। इस भारत बंद का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। बैंक, बीमा, बीएसएनएल और डाक विभाग सहित कई केंद्रीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। हालांकि रेल परिवहन पर असर पड़ने की आशंका कम बताई जा रही है।
ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चे—आईएनटीयूसी, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी और सेवा—के साथ बैंक, बीमा, केंद्रीय कर्मचारी और बीएसएनएल के संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया है। राजधानी भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित डाक भवन के सामने कर्मचारी एकत्र होकर हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले रैली और सभा का आयोजन भी किया जाएगा।
बंद का असर बैंकिंग-बीमा सेवा पर देखने को मिलेगा
आज के भारत बंद का असर मुख्य रूप से बैंकिंग, बीमा, दूरसंचार और डाक सेवाओं पर देखने को मिलेगा, जबकि आम जनजीवन आंशिक रूप से ही प्रभावित रहेगा।
हड़ताल का सबसे अधिक असर बैंकिंग सेवाओं पर पड़ सकता है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। इसके चलते मध्य प्रदेश की सरकारी और निजी बैंकों की 6 हजार से अधिक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। क्लियरिंग स्टाफ की कमी के कारण अधिकांश शाखाओं में सामान्य लेन-देन बाधित हो सकता है। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक यूनियन ने समर्थन तो दिया है, लेकिन वह सीधे तौर पर हड़ताल में शामिल नहीं होगी।
बीमा क्षेत्र में भी असर देखने को मिलेगा। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के कर्मचारी हड़ताल में भाग लेंगे। इसके अलावा बीएसएनएल और डाक विभाग की सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। संगठनों के अनुसार स्कूल और कॉलेज खुले रहेंगे। बाजार बंद को लेकर प्रदेश स्तर पर कोई आह्वान नहीं किया गया है, इसलिए बाजार सामान्य रूप से खुलेंगे। हालांकि ट्रांसपोर्ट कारोबार पर कुछ असर पड़ सकता है, क्योंकि मध्य प्रदेश से देशभर में परिवहन सेवाएं संचालित होती हैं।
Wednesday, 23 Dec, 2020
Tuesday, 12 Jan, 2021
Thursday, 11 Mar, 2021
Monday, 04 Jan, 2021
Monday, 21 Dec, 2020
Friday, 01 Jan, 2021
Sunday, 10 May, 2026
Monday, 11 May, 2026
Monday, 11 May, 2026
Tuesday, 12 May, 2026
Tuesday, 12 May, 2026
Tuesday, 12 May, 2026
Tuesday, 12 May, 2026
Wednesday, 28 Jan, 2026
छत्तीसगढ़ के 3 जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया है। ये कोर्ट है- सरगुजा,...
10 hours ago
हरदा जिले के खिरकिया में आरओबी निर्माण पर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति
Sunday, 03 May, 2026
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें, तो IPL में सनराइजर्स के खिलाफ KKR...
Saturday, 09 May, 2026
चीन ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उसने पाकिस्तान...
Thursday, 07 May, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान...
Thursday, 26 Mar, 2026
आंध्र प्रदेश के मरकापुरम में एक प्राइवेट बस और डंपर की टक्कर के बाद बस में आग लगने...
Saturday, 09 May, 2026
एमपी नगर में सागर प्लाजा लिफ्ट हादसा: सात पत्रकार घायल, बिल्डिंग मालिक पर कार्रवाई...
Thursday, 16 Apr, 2026
ग्वालियर महापौर की कार पर बाइक सवारों ने किया हमला कार पर रॉड मारी, गनमैन के उतरते...
Tuesday, 12 May, 2026
ग्वालियर पुलिस पर बड़ा आरोप: 30 लाख की अवैध वसूली मामले में कोर्ट का सख्त आदेश,...
Thursday, 22 Jan, 2026
पार्टनर का हर बार लेट होना सिर्फ टाइम मैनेजमेंट की समस्या नहीं, बल्कि सम्मान और...

