स्लॉटर हाउस में गौमांस मिलने पर बवाल, महापौर ने दी सफाई तो कांग्रेस ने सरकार को घेरा
भोपाल में गौमांस मिलने के मामले ने फिर सियासत तेज कर दी है, महापौर ने कहा मामले की गंभीरता को देखते हुए (एसआईटी) का गठन किया गया है। वही कांग्रेस के पुर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने इसे सरकार की नाकामी बताया।
भोपाल: राजधानी में गौ मांस को लेकर एक बार फिर सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर कांग्रेस ओर भाजपा एक बार फिर आमने सामने हुवे हैं।भोपाल महापौर मालती राय और कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल का बयान सामने आया है।

मामले में SIT हुई गठित- मालती राय
भोपाल के स्लॉटर हाउस में गौमांस मिलने के मामले को लेकर महापौर मालती राय ने बयान दिया है कि इस प्रकरण में टेंडर प्रक्रिया की जांच के लिए मामला संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। स्लॉटर हाउस में तैनात प्लांट कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि पूरा मामला फिलहाल जांच के अधीन है। प्रशासनिक स्तर पर भी इस प्रकरण को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है।

राजधानी में गौमांस मिलना सरकार की नाकामी-शैलेंद्र पटेल
कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और भाजपा ने हमेशा धर्म के नाम पर राजनीति की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने गौ माता के नाम पर आंदोलन किए, लेकिन आज भोपाल के अंदर गौ माता का कत्ल हो रहा है। भोपाल में टनों के हिसाब से गौमांस मिलने पर उन्होंने सवाल उठाया कि यह किसकी नाकामी है ..सरकार की। शैलेंद्र पटेल ने यह भी पूछा कि इस मामले में अब तक महापौर के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ छोटे कर्मचारियों को हटाने और SIT बनाने की बात कर रही है, जबकि असली सवाल यह है कि राजधानी भोपाल में गाय कटी तो आखिर क्यों कटी। उन्होंने इसे सरकार की पूरी नाकामी बताया।
sanjay patidar 
