17 February 2026: बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कांग्रेस में शामिल, पढ़ें इंदौर की आज की खबरें

खजराना मंदिर में नियमों की अनदेखी, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। डॉक्टर को धमकी, स्ट्रीट डॉग पकड़ने की शिकायत के बाद खौफ। गर्लफ्रेंड से मिलने आया नाइजीरियन पकड़ाया युवक पकड़ाया, 2023 में समाप्त हुआ वीजा।

17 February 2026: बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कांग्रेस में शामिल, पढ़ें इंदौर की आज की खबरें

बीजेपी नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन कांग्रेस में शामिल

इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन ने आज भोपाल में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल उपस्थित थीं। कनुप्रिया ने सदस्यता ग्रहण करते समय कहा कि वे पार्टी के आदर्शों और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व से गहराई से प्रभावित हैं।

इस कदम ने मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि सत्यनारायण सत्तन लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और इंदौर में उनकी राजनीतिक पकड़ मजबूत मानी जाती है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि यह बदलाव न केवल सत्तन परिवार की राजनीतिक दिशा बदल सकता है, बल्कि इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी प्रतिस्पर्धा को भी नया आयाम देगा।

खजराना मंदिर में नियमों की अनदेखी: पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

इंदौर के श्री गणेश मंदिर खजराना में गर्भगृह में अनधिकृत प्रवेश कराने के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाया। मंदिर समिति की शिकायत पर खजराना पुलिस ने आरोपी आकाश रावत और अन्य की भूमिका स्पष्ट करने के लिए जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि सतीश उर्फ भाऊ पंवार और उनकी पत्नी नीलम पंवार ने दबाव बनाकर नियमों का उल्लंघन किया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और अन्य आरोपियों की पहचान कर सख्त वैधानिक कार्रवाई का आदेश दिया। मंदिर समिति ने कहा कि नियमों का उल्लंघन न केवल प्रशासनिक दृष्टि से गलत है, बल्कि धार्मिक आस्थाओं को भी ठेस पहुंचाता है।

डॉक्टर को धमकी, स्ट्रीट डॉग पकड़ने की शिकायत के बाद खौफ

इंदौर में एक निजी अस्पताल के असिस्टेंट मैनेजर डॉक्टर नीरज को स्ट्रीट डॉग पकड़ने की शिकायत के बाद फोन पर धमकी मिली। कॉल करने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़ा बताया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में धमकी स्पष्ट रूप से सुनाई देती है। पुलिस फिलहाल धमकी देने वाले की पहचान और गैंग कनेक्शन की पुष्टि में जुटी है।

पुलिस ने नाईजीरियन युवक को अवैध रहने के आरोप में गिरफ्तार किया

इंदौर के सुखलिया क्षेत्र में हीरा नगर पुलिस ने नाईजीरियन नागरिक डॉन पेड्रो चार्ल्स को बिना अनुमति भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया। युवक का स्टूडेंट वीज़ा 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन वह इंदौर में नौकरी कर रहा था।

जांच में पता चला कि पेड्रो ने कई टेली कॉलिंग कंपनियों में काम किया। पुलिस ने सभी दस्तावेज और पहचान पत्र जब्त कर वैधता की उच्च-स्तरीय जांच शुरू कर दी है।

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 20.27 ग्राम एमडी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थ एमडी के कारोबार में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 20.27 ग्राम मादक पदार्थ को गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपाया था। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इसे अवैध लाभ के लिए तस्करी कर रहे थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की पहचान करने और अन्य आरोपी पकड़ने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इस मादक पदार्थ को बड़ी ही चालाकी से अपनी गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपाकर रखा हुआ था, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली, जिसमें यह मादक पदार्थ बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध लाभ कमाने की मंशा से इस मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। पुलिस अब आरोपियों से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई लगातार जारी है।

एरोड्रम में तेज रफ्तार कार से नाबालिग घायल

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक नाबालिग बच्चा घायल हो गया। बच्चा बाल-बाल बच गया और निजी अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के समय बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। पुलिस ने चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हादसे की जांच जारी है।

घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के बाबू मुराई कॉलोनी की है। सोमवार को एक तेज रफ्तार कार कॉलोनी से गुजर रही थी। उस दौरान दो बच्चे सड़क पर खेल रहे थे। कार की टक्कर से एक्टिवा के पास खड़ा एक बच्चा घायल हो गया। उसे पैर में चोट आई है।

एरोड्रम थाना पुलिस ने नितेश सिसोदिया की शिकायत पर कार के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कार की टक्कर से दिलीप प्रजापत की एक्टिवा गिर गई थी, जिसके पास खड़ा नितेश का बेटा अविरल घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में चोट आई है। घायल बच्चे को एयरपोर्ट क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है कार्य जप्त कर ली है। प्रथम दृश्य यह मामला सामने आया है कि वह किसी से बचकर भाग रहे थे। इसी दौरान बच्चों को टक्कर लगी है। फिलहाल पकड़े गए आरोपों से पूछताछ की जा रही है।