शिक्षक ही समाज की नींव हैं, भारत की पहचान उसकी शिक्षा परंपरा से है- सीएम मोहन यादव
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत की पहचान आदिकाल से ही उसकी शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के गौरव से रही है।
भोपाल: मध्यप्रदेश शिक्षक संघ प्रदेश स्तरीय शैक्षिक गुणवत्ता शिक्षक सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन में सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन में प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की भारत की पहचान आदिकाल से ही उसकी शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों के गौरव से रही है। हमारे देश में गुरुओं ने अपने शिष्यों के माध्यम से न केवल जीवन के प्रश्नों के उत्तर दिए। बल्कि उन्हें आदर्श नागरिक भी बनाया। आगे उन्होने कहा की विश्वामित्र जी राम और लक्ष्मण जी को अपने साथ ले गए और उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बनाया, वहीं ऋषि सांदीपनि ने श्रीकृष्ण को कर्मयोगी के रूप में गढ़ा।

शिक्षक ही समाज की नींव रखते हैं-सीएम
वास्तव में, शिक्षक ही समाज की नींव रखते हैं और हर छात्र के जीवन में उनकी भूमिका अमूल्य होती है, क्योंकि हम सबका मूल्यांकन और दिशा शिक्षकों ने ही तय की है। सरकार का अर्थ केवल शासन नहीं, बल्कि सहकार भी है।और जब सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखे, तभी वह सही मायनों में सरकार कहलाती है।

मध्यप्रदेश बना कम बेरोजगारी वाला राज्य-सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार इसी भावना के साथ कार्य कर रही है। जब हमारी सरकार बनी, तब कहा गया कि खजाना खाली है, संसाधन नहीं हैं, लेकिन हमने व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ प्रदेश को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का संकल्प लिया। आज मध्यप्रदेश देश के सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में शामिल है।
शिल्पकार की तरह ही शिक्षक साधारण विद्यार्थी को तराश कर राष्ट्र का भविष्य गढ़ते हैं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 28, 2026
आज भोपाल में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकगणों को सम्मानित किया।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे… pic.twitter.com/SfTAW0D587
प्रदेश में खुलेंगे 200 नए सांदीपनि विद्यालय
सांदीपनि विद्यालयों को देखकर गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है, क्योंकि देश में इतनी उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था कहीं और देखने को नहीं मिलती। हमारे विद्यालय निरंतर अपनी भूमिका निभा रहे हैं और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा की आने वाले समय में प्रदेश को 200 और सांदीपनि विद्यालय मिलने वाले हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेंगे।
प्रभावित जिलों में क्षति आकलन के आदेश
मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार 27 जनवरी 2026 को मावठे की बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे प्रदेश के कई जिलों में किसानों का भारी नुकसान हुआ है। मीडिया से बात करते हुवे सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ओलावृष्टि और वर्षा से जहां कहीं भी फसल प्रभावित हुई है,वहां सर्वे कर क्षति का आकलन करें ।
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर संवेदना
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा की महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी के दुखद निधन पर में अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। अजीत पवार जी से मेरा खुद का परिचय था और उनके सभी साथी गण जो विमान की दुर्घटना में काल कवलित हुए असमय निधन हुआ उनके प्रति बाबा महाकाल से कामना है कि वह उनको मोक्ष प्रदान करें।
sanjay patidar 
