भोपाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

भोपाल में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता, एकता, भेदभाव-मुक्त समाज और सनातन मूल्यों की रक्षा का सशक्त संदेश दिया।

भोपाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

भोपाल: राजधानी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, पुरुष और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पब्लिक वाणी मीडिया समूह के CMD मृगेंद्र सिंह ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का उ‌द्देश्य समाज में एकता, सामाजिक समरसता और संगठित हिंदू समाज की भावना को मजबूत करना रहा। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज में फैली पुरानी कुरीतियों को समाप्त करने और सकारात्मक सामाजिक बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

आचार्य पंडित योगेंद्र शास्त्री ने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों का उद्देश्य सामाजिक समरसता और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है, ताकि समाज को एकता के सूत्र में बाँधा जा सके। भारतवर्ष में हिंदुओं के प्रति फैलायी जा रही कुरीतियों और भ्रांतियों के निवारण हेतु ये सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

सनातन मूल्यों की रक्षा का आह्वान

इन आयोजनों के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि भारत कितना शक्तिशाली, कितना योग्य और कितना समर्थ है। हिंदू सम्मेलन यह स्पष्ट करते हैं कि हम सामाजिक समरसता में पहले भी विश्वास रखते थे, आज भी रखते हैं और भविष्य में भी रखते रहेंगे।हमारा लक्ष्य है कि समाज में किसी प्रकार का भेदभाव, छुआछूत या ऊँच-नीच समाप्त हो। सभी वर्गों के बीच आपसी सद्भाव और सम्मान स्थापित हो। सनातन धर्म की रक्षा और उसके मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में ये हिंदू सम्मेलन निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और समाज को एकजुट करने का कार्य कर रहे हैं।