Sheikh Hasina का ऐलान- दिसंबर में Bangladesh लौटूंगी, Delhi से 2 साल बाद दिया वर्चुअल भाषण 

Delhi से Sheikh Hasina के बयान पर Bangladesh सरकार नाराज, कहा- देश के खिलाफ दिया जहरीला भाषण

Sheikh Hasina का ऐलान- दिसंबर में Bangladesh लौटूंगी, Delhi से 2 साल बाद दिया वर्चुअल भाषण 

Bangladesh की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने बुधवार को करीब 2 साल बाद वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित किया। लगभग 25 मिनट के इस भाषण के दौरान उनका कैमरा बंद रहा। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वह इस साल दिसंबर में Bangladesh लौटेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है या उनकी हत्या भी हो सकती है, लेकिन इससे वह डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने लोगों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता का साथ उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है।

कानूनी कार्रवाई को बताया राजनीतिक

Sheikh Hasina ने अपने खिलाफ चल रहे मामलों को गैरकानूनी, असंवैधानिक और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि मौत की सजा, झूठे मुकदमे और दिखावटी सुनवाई उन्हें नहीं डरा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से Bangladesh नहीं छोड़ा था। उनके अनुसार, प्रदर्शनकारियों के प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ने के बाद उनके पास वहां से निकलने के लिए केवल 30 से 40 मिनट का समय था। उस समय उन्हें यह भी नहीं पता था कि उन्हें देश छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वह अपने पैतृक गांव Tungipara जाने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें Bangladesh छोड़ना पड़ा।

Bangladesh सरकार ने जताई नाराजगी

Sheikh Hasina के भाषण के बाद Bangladesh सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। सरकार ने बयान जारी कर कहा कि उसे इस बात पर दुख है कि Delhi में रह रही Sheikh Hasina को मीडिया के माध्यम से बयान देने का मौका मिला। सरकार ने आरोप लगाया कि उन्होंने Bangladesh और वहां के लोगों के खिलाफ जहरीले बयान दिए हैं। Bangladesh सरकार पहले से ही भारत से Sheikh Hasina के प्रत्यर्पण की मांग कर रही है।

Shakib Al Hasan के घर पर हमला करने की कोशिश

इस बीच, Sheikh Hasina की बैठक में शामिल रहे पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद Shakib Al Hasan के घर पर कुछ लोगों ने हमला करने की कोशिश की। दावा किया गया कि हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंके और ईंट-पत्थरबाजी की। हालांकि, इस घटना में किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

2024 से India में रह रही हैं Sheikh Hasina

Sheikh Hasina अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। Bangladesh में छात्र आंदोलन के बाद उनकी सरकार गिर गई थी और उन्हें Dhaka छोड़ना पड़ा था। इसके बाद नवंबर 2025 में Dhaka के एक विशेष ट्रिब्यूनल ने 2024 के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में उन्हें गैरहाजिरी में मौत की सजा सुनाई थी। तभी से Bangladesh सरकार लगातार भारत से उनके प्रत्यर्पण की मांग कर रही है।