सतना में नशीली कफ सिरप के साथ 2 सप्लायर गिरफ्तार, 72 शीशी जब्त
मैहर के अमरपाटन में पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. 72 शीशी ऑनरेक्स सिरप जब्त हुई. एक अन्य सप्लायर की तलाश जारी है.
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मेडिकल नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत अमरपाटन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नशीली कफ सिरप की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कोडीन फास्फेट युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप की 72 शीशियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रीवा भेज दिया गया.
अमरपाटन थाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती अमरपाटन में सफीक नाम का व्यक्ति अपने एक करीबी के साथ मिलकर नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा है. सूचना यह भी थी कि सफीक ने अपने घर में बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं का स्टॉक रखा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुरानी बस्ती में दबिश दी. तलाशी के दौरान पुलिस ने मो. सफीक उर्फ लाला और राहुल खटिक को गिरफ्तार किया. उनके पास से नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कोडीन फास्फेट युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप की 72 शीशियां बरामद हुईं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले का खुलासा आरोपियों में से एक की पत्नी की शिकायत के बाद हुआ. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. महिला ने अमरपाटन थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत की और पुलिस को बताया कि उसका पति मेडिकल नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें 11 सितंबर को अतुल पटेल निवासी कटिया खुर्द, थाना नादन देहात ने नशीली कफ सिरप उपलब्ध कराई थी. पुलिस अब अतुल पटेल की तलाश कर रही है. उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
यह कार्रवाई रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत के मार्गदर्शन में मेडिकल नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत की गई है. पुलिस का कहना है कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और सप्लाई से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
सतना में नशीली कफ सिरप के साथ , 72 शीशी जब्त
Sunday, 20 Dec, 2020
Wednesday, 22 Jan, 2020
Wednesday, 06 Jan, 2021
Sunday, 03 Jan, 2021
Monday, 27 Jan, 2020
Sunday, 27 Dec, 2020
Monday, 26 Oct, 2026
Tuesday, 27 Oct, 2026
Monday, 26 Oct, 2026
Saturday, 17 Oct, 2026
डीपीसी के लिए भेजे गए 26 नामों में से संदिग्ध रिकॉर्ड वाले अफसरों की पात्रता पर...
Wednesday, 01 Jul, 2026
Lock Upp 2 में श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने गोविंदा के साथ अपने...
Friday, 23 Oct, 2026
तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप, 16 मौतें, 54 घायल 10 किमी गहराई में था केंद्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान...
Thursday, 27 Aug, 2026
Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन के दिन पंचक भी रहेगा। ऐसे में इस आर्टिकल में पढ़िए...
Tuesday, 20 Oct, 2026
भारत-न्यूज़ीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 20 अक्टूबर, 2026 से लागू, इससे भारतीय सामानों...
Wednesday, 26 Aug, 2026
Mac Mini and Studio Launch : Apple ने Mac mini को केवल M6 तक सीमित नहीं रखा है।...
10 hours ago
MLC Election Results : भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने एमएलसी चुनाव नतीजों, हरदीप...
Sunday, 25 Oct, 2026
वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के मौके पर ‘विंग्स ओवर...
3 hours ago
PM Kisan Samman Nidhi : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योजना की पहली...

