सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, 17 सितंबर को बाजार ने पकड़ी रफ्तार

17 सितंबर को सेंसेक्स 250 और निफ्टी 80 अंकों की बढ़त के साथ खुले, बाजार में बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी देखी गई.

सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, 17 सितंबर को बाजार ने पकड़ी रफ्तार
GOOGLE

17 सितंबर, बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले. कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 82,600 पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी  80 अंक चढ़कर 25,300 पर कारोबार कर रहा है. बाजार खुलने के साथ बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी के शेयरों की खरीदारी बढ़ी. 

आज सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर्स प्रॉफिट में ट्रेड कर रहे हैं और 10 लॉस में वहीं निफ्टी के 50 में से 35 शेयर्स प्रॉफिट में ट्रेड कर रहे हैं और 15 लॉस में हैं. आज NSE के IT, ऑटो, मेटल, मीडिया, बैंकिंग इंडेक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट के शेयर्स में उछाल हैं जबकि अडाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान और फार्मा के शेयर्स में गिरावट हुई हैं.