फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे कई मकान क्षतिग्रस्त हुए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी और ऊंची लहरों का अलर्ट जारी किया गया है।

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई देशों में सुनामी का अलर्ट जारी
google

सोमवार की सुबह फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आई है। भूकंप के कुछ ही देर बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया।

यह भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह करीब 5:07 बजे आया। भूकंप का एपिसेंटर मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।

फिलीपींस की भूकंप संस्थान के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किमी नीचे गहराई में था, जबकि USGS यानी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार गहराई 55 किलोमीटर दर्ज की गई।

पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर सुनामी और ऊंची लहरों का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर जबकि इंडोनेशिया और मलेशिया के तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है।