इंदौर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद

चंदन नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया और चार चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए। आरोपियों ने चंदन नगर और एरोड्रम क्षेत्र से वाहन चोरी कर उन्हें अलीराजपुर और गुजरात में बेचने की बात कबूल की है।

इंदौर में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद
google

इंदौर: चंदन नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने चंदन नगर से 3 और एरोड्रम क्षेत्र से 1 वाहन चोरी करना कबूल किया है। बताया जा रहा है कि ये आरोपी चोरी के वाहनों को अलीराजपुर और गुजरात में बेचकर अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस मामले में अन्य वारदातों और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है।