कृति की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी तय, उदयपुर में लेंगे सात फेरे

'फिलहाल' अलबम सॉन्ग की एक्ट्रेस और कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन अपने बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन से शादी करने जा रहीं है, शादी की पूरी डिटेल सामने आ चुकी है, शादी कब होगी और कहां होगी इसकी डिटेल जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें

कृति की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी तय, उदयपुर में लेंगे सात फेरे

कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन जल्द ही शादी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि नूपुर अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ सात फेरे लेंगी। इस खबर के सामने आते ही फैंस यह जानने को काफी एक्साइटेड हैं कि उनकी शादी कब और कहां होगी। अब एक रिपोर्ट में उनकी शादी की जगह और तारीख को लेकर इन्फॉर्मेशन सामने आई है। 

शादी को लेकर अपडेट्स

बता दें की नूपुर और स्टेबिन उदयपुर में एक इंटीमेट वेडिंग करने जा रहे हैं। शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। HT सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया है कि पहले बताई गई शादी की तारीखें सही नहीं थीं। अब शादी की फाइनल डेट 11 जनवरी तय की गई है और शादी के फंक्शन करीब तीन दिन तक चलेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon)


शादी में बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उदयपुर में होने वाली शादी में बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल नहीं होंगे। नूपुर और स्टेबिन शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते हैं। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में बाद में एक अलग रिसेप्शन रखा जाएगा।

सूत्र के मुताबिक, यह शादी बड़े लेवल की नहीं बल्कि परिवार और खास दोस्तों के बीच सादगी से की जाएगी। फिलहाल नूपुर या स्टेबिन की तरफ से इस खबर की कोई ऑफिशियल अन्नोउंसमेंट नहीं की गई है।


रिश्ते के बारे में

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के अफेयर की खबरें साल 2023 से सामने आ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में डेट्स और फैमिली फंक्शन्स में देखा गया है। स्टेबिन को कृति सेनन के सोशल मीडिया पोस्ट्स और स्टोरीज में भी देखा जा चुका है। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा।

नूपुर और स्टेबिन का करियर

स्टेबिन बेन अपने सुपरहिट गानों ‘साहिबा’ और ‘थोड़ा-थोड़ा प्यार’ के लिए काफी मशहूर हैं। इसके अलावा उन्होंने रेस 3, जर्सी और बागी 4 जैसी फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं।

वहीं नूपुर सेनन ने साल 2019 में अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो ‘फिलहाल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 2023 में उन्होंने वेब सीरीज ‘पॉप कौन’ से एक्टिंग डेब्यू किया। उसी साल वह तेलुगु फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ में नजर आईं। अब नूपुर जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ में भी दिखाई देंगी।