82 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप! पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, मानवता शर्मसार

रीवा में 82 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता को पहले थाने में भटकना पड़ा।

82 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप! पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, मानवता शर्मसार

जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर एक गांव में 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली थी। उसके दोनों बेटे और बहुएं काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। इसी दौरान साकेत बस्ती का रहने वाला सुक्खा साकेत नाम का युवक घर में घुस आया। महिला चारपाई पर लेटी थी और खुद को बचाने में असमर्थ थी। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गया।

दर्ज कराई FIR 

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह सिरमौर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई। लेकिन आरोप है कि वहां पुलिस ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। न तो तुरंत FIR दर्ज की गई और न ही समय पर मेडिकल जांच कराई गई। इससे बुजुर्ग महिला काफी परेशान और निराश हो गई।

न्याय की उम्मीद में पीड़िता महिला थाने पहुंची। वहां महिला थाना प्रभारी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

इस घटना ने पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही समाज में बुजुर्ग और कमजोर लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है। यह मामला पूरे समाज को सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर ऐसे लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?