MP News: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 उपायुक्त बने अपर आयुक्त

MP Commercial Tax Department, MP Commercial Tax News, Madhya Pradesh News, MP Government Orders, Commercial Tax Department Promotion, Additional Commissioner Promotion

MP News: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 उपायुक्त बने अपर आयुक्त

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए चार उपायुक्तों को पदोन्नत कर अपर आयुक्त बनाया है। यह पदोन्नति वर्ष 2025 की रिक्तियों के संदर्भ में 29 जुलाई 2026 को हुई विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के आधार पर की गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

जारी आदेश के अनुसार—

  • सपन कुमार सोनटके को अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर, परिक्षेत्र जबलपुर बनाया गया है।
  • आर.के. शर्मा को अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर, आयुक्त कार्यालय मुख्यालय इंदौर में पदस्थ किया गया है।
  • मनोज कुमार चौबे को अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर, आयुक्त कार्यालय मुख्यालय इंदौर में पदोन्नत किया गया है।
  • प्रदीप कुमार दुबे को अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर, परिक्षेत्र भोपाल में पदस्थ किया गया है।

दो वर्ष की रहेगी परिवीक्षा

सरकार के आदेश के मुताबिक सभी पदोन्नत अधिकारियों की नियुक्ति दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए होगी। साथ ही यह पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिकाओं (SLP) एवं भविष्य में न्यायालय द्वारा पारित होने वाले आदेशों के अधीन रहेगी।

तत्काल प्रभाव से लागू आदेश

आदेश में कहा गया है कि सभी पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद का कार्यभार छोड़कर नए पद का कार्यभार ग्रहण करने के लिए भारमुक्त किया जाएगा। पात्र अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में वेतन निर्धारण संबंधी विकल्प भी प्रस्तुत करना होगा।