CM Sehore Visit : सीहोर में 888 करोड़ की नई इंडस्ट्री का उद्घाटन, CM बोले- निवेश में Secure और Return Assure

CM Sehore Visit : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई इंडस्ट्री से उत्पादन बढ़ता है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनते हैं।

CM Sehore Visit : सीहोर में 888 करोड़ की नई इंडस्ट्री का उद्घाटन, CM बोले- निवेश में Secure और Return Assure

CM Sehore Visit : सीहोर। मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने शुक्रवार को सीहोर जिले के ग्राम अलहदाखेड़ी में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का लोकार्पण किया। करीब ₹888 करोड़ की लागत से तैयार इस इकाई में पावर ट्रांसफॉर्मर का निर्माण किया जाएगा।

देश के इलेक्ट्रिकल सेक्टर को मिलेगा फायदा

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि नई इंडस्ट्री से उत्पादन बढ़ता है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनते हैं। उन्होंने कहा कि सीहोर निवेश के लिए सुरक्षित और बेहतर रिटर्न वाला क्षेत्र है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, सीहोर की नई पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट देश के इलेक्ट्रिकल इकोसिस्टम को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

MP की ग्रोथ के पांच मजबूत साथी

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए पैशन, पोटेंशियल, पॉलिसी, परफॉर्मेंस और प्रोडक्शन को पांच मजबूत साथी बताया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बेहतर काम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक इकाई का निरीक्षण भी किया और लोकार्पण समारोह को संबोधित किया।

कुशाभाऊ ठाकरे को CM ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर कन्वेंशनल सेंटर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे से संगठन और सरकार चलाने की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुशाभाऊ ठाकरे को समर्पित है।

श्रीकृष्ण के जीवन से सीख लेने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को श्रीकृष्ण के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रीकृष्ण ने मुस्कुराना नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री ने समानता और भाईचारे की बात करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज की बहन भी हमारी बहन है और हिंदू समाज की बहन भी हमारी बहन है। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि युद्ध की स्थिति के बावजूद देश की GDP बढ़ी है।

सीएम ने समझौता ज्ञापन पर किये हस्ताक्षर 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में Transaction Advisory Services Agreement (TASA) के तहत मध्यप्रदेश में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अधीन तीन प्रोजेक्ट्स के लिए रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (RUMSL) और एशियन डेवलपमेंट बैंक के मध्य एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर आदान-प्रदान किए गए।