कोलारस में 1.53 करोड़ों की चोरी का खुलासा, 46 किलो चांदी और सोने के आभूषण बरामद
शिवपुरी की कोलारस पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना कोलारस क्षेत्र में हुई सोने-चांदी की दुकान में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये कीमत की 46 किलो चांदी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं.
शिवपुरी की कोलारस पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. थाना कोलारस क्षेत्र में हुई सोने-चांदी की दुकान में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए करीब 1 करोड़ 53 लाख रुपये कीमत की 46 किलो चांदी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2025 को कोलारस निवासी व्यापारी गिरीश कुमार जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में विशेष टीमें गठित की गईं.
जांच के दौरान पुलिस ने लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की. 20 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को कोलारस रोड पर पकड़ा गया, जिसके पास चोरी की चांदी बरामद हुई. पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया.
आरोपियों की निशानदेही पर गांव खौदरा क्षेत्र से चोरी का माल बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 1.53 करोड़ रुपये है। इस कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही. पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
shivendra 
