इंदौर: तुकोगंज पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से 4 गाड़ियां बरामद
होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट मैच के दौरान वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। होलकर स्टेडियम में 18 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट मैच के दौरान वाहन चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। मैच का आनंद लेने आए दर्शकों की मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी हो गई थीं, जिससे शहर में हड़कंप मच गया था।
दरअसल मैच के दौरान हुई वाहन चोरी की इन घटनाओं को लेकर फरियादियों ने तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस ने स्टेडियम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने विजय बिजोरे, निवासी आंबेडकर नगर को संदिग्ध मानते हुए गिरफ्तार किया है।
आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद की गई है, जो मैच के दौरान चोरी की गई थीं। वही, इस मामले में पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। आशंका है कि उसने इससे पहले भी कई वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पूछताछ के आधार पर और भी चोरी के मामलों का खुलासा होने के साथ-साथ अन्य वाहन भी जब्त किए जा सकते हैं।
Varsha Shrivastava 
