ऑस्ट्रेलिया को हराना है तो शेफाली-स्मृति को करना होगा कमाल, सेमीफाइनल की पूरी मैथ्स समाझिए

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से करो या मरो के मुकाबले में होगा। जानिए भारत के सेमीफाइनल का पूरा गणित, शेफाली वर्मा की फॉर्म और स्मृति मंधाना की चिंता।

ऑस्ट्रेलिया को हराना है तो शेफाली-स्मृति को करना होगा कमाल, सेमीफाइनल की पूरी मैथ्स समाझिए
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया है. यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि भारत के लिए सेमीफाइनल का टिकट तय करने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया को जीत के साथ-साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी.

शेफाली के फॉर्म ने बढ़ाई उम्मीद

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में शेफाली वर्मा ने वही अंदाज दिखाया, जिसके लिए वह जानी जाती हैं. उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 53 रन ठोक दिए. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला. भारत को बड़े अंतर से जीत दिलाने में उनकी पारी की अहम भूमिका रही. सबसे बड़ी राहत यह है कि ऑस्ट्रेलिया जैसे मजबूत विरोधी से मुकाबले से पहले शेफाली का आत्मविश्वास लौटता दिख रहा है.

स्मृति मंधाना का फॉर्म बना चिंता

जहां शेफाली लय में लौट आई हैं, वहीं स्मृति मंधाना का बल्ला लगातार खामोश है. बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 8 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 रन. स्मृति टीम इंडिया की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं। अगर वह लंबी पारी खेलती हैं तो भारत का स्कोर काफी मजबूत हो सकता है. इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका चलना बेहद जरूरी होगा. बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद स्मृति ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन से बल्लेबाजी को लेकर लंबी चर्चा करती नजर आई थीं. अब देखना होगा कि उस बातचीत का फायदा अगले मैच में मिलता है या नहीं.

ऑस्ट्रेलिया क्यों है सबसे बड़ी चुनौती?

ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है. 4 मैच, 4 जीत सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन सिर्फ जीत ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया ने बड़े अंतर से मुकाबले जीते हैं, जिसकी वजह से उसका नेट रन रेट भी काफी मजबूत है। ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला आसान बिल्कुल नहीं रहने वाला.

क्या है भारत के सेमीफाइनल का गणित?

भारत के लिए सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराना ही काफी नहीं होगा. भारत को उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश के खिलाफ बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज न करे. दरअसल, दक्षिण अफ्रीका ने अपने पिछले मैच में नीदरलैंड्स को 88 रन से हराकर नेट रन रेट काफी बेहतर कर लिया है. अब अगर वह बांग्लादेश को भी बड़े अंतर से हरा देती है, तो भारत की राह मुश्किल हो सकती है.

यानी भारत को दो चीजों की जरूरत है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत. दक्षिण अफ्रीका की जीत अगर हो भी, तो बहुत बड़े अंतर से न हो.
अब सबकी नजर इस महामुकाबले पर भारतीय टीम के लिए यह टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच माना जा रहा है। अगर शेफाली वर्मा अपनी फॉर्म जारी रखती हैं और स्मृति मंधाना भी बड़ी पारी खेलती हैं, तो भारत ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दे सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया मैदान पर इतिहास रचती है या ऑस्ट्रेलिया अपना विजयी अभियान जारी रखता है.