इंदौर में दो ड्रग पैडलर्स गिरफ्तार: एमडी ड्रग्स और स्कूटी बरामद

इंदौर के खजराना इलाके में पुलिस ने दो ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया है, जो जल्दी अमीर बनने के लिए एमडी ड्रग्स की तस्करी कर रहे थे।

इंदौर में दो ड्रग पैडलर्स गिरफ्तार: एमडी ड्रग्स और स्कूटी बरामद
GOOGLE

इंदौर के खजराना से 9 सितबर 2025 को 2 ड्रग पैडलर्स पकड़ाए। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में दोनों ने ड्रग्स की तस्करी का काम शुरू किया था. आरोपियों के पास से 12.2 ग्राम एम डी ड्रग्स और 1 बर्गमेन सुजुकी स्कूटी जब्त की गई है।  

कैसे पकडे गए आरोपी?

खजराना एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी वाघेला गार्डन के पास दो संदिग्ध युवक एक बर्गमेन स्कूटर के साथ खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक घबरा गए और मौके से भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशे के आदी हैं और जल्दी अमीर बनने के लिए ड्रग्स सप्लाई का काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: Nepal GenZ Protest: प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और तानाशाही के खिलाफ आवाज

आरोपियों में अल्फेज (उम्र 18) पिता रफीक अंसारी निवासी माताजी मंदिर के पास आजाद नगर और मोहम्मद जाफर (उम्र 23) पिता रफीक शाह साल निवासी मदीना मस्जिद के पास आजाद नगर इंदौर शामिल है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं.