भारत में आतंकी हमलों में 43% की गिरावट, पाकिस्तान आतंकवाद में नंबर 1

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 के अनुसार भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी आई है और देश 13वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश बना है।

भारत में आतंकी हमलों में 43% की गिरावट, पाकिस्तान आतंकवाद में नंबर 1
google

भारत में आतंकी हमले कम हुए हैं। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स की माने तो देश में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी आई है। वहीं पाकिस्तान terrorism में नंबर 1 पर है। हाल ही में ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें आतंकवाद को लेकर 163 देशों की रैंकिंग की गई। इस रैंकिंग में भारत को 13वां रैंक मिला है, जो पहले से बेहतर है क्योंकि पिछले साल भारत 11वें नंबर पर था।

वहीं पाकिस्तान, जिस पर terrorist attacks के आरोप लगते आए हैं, वही देश आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इतिहास में पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा आतंकवाद प्रभावित देश बना हो। 2025 में पाकिस्तान में 1,139 मौतें और 1,045 आतंकी घटनाएं दर्ज की गई हैं, जो 2013 के बाद से सबसे बुरा स्तर है।

'इस्लामिक स्टेट' और उसके supporters को दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठन का टैग मिला है। रिपोर्ट्स की मानें तो अफ्रीका आतंकवाद का main epicentre बना हुआ है, क्योंकि top-10 देशों में से 6 अफ्रीका के ही हैं। वहीं मोरक्को के साथ-साथ 25 ऐसे देश हैं, जहां 2007 के बाद से एक भी terrorist attack नहीं हुआ है, यानी 0 GTI।

वैश्विक स्तर की बात करें तो आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है। दुनिया भर में आतंकवाद से होने वाली मौतों में 28% की कमी आई है, यानी कुल 5,582 मौतें कम दर्ज की गई हैं, जो 2007 के बाद से सबसे कम आंकड़ा है।

जबकि पश्चिमी देशों में आतंकवाद से होने वाली मौतों में 280% की वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण राजनीतिक ध्रुवीकरण और 'लोन-वोल्फ' हमले हैं।