10 घंटे बिजली, उससे अधिक नहीं, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का ऐलान

कंपनी ने कहा कि तय समय से अधिक बिजली देने पर कार्रवाई होगी और किसानों को समय पर बिजली मिलती रहेगी।

10 घंटे बिजली, उससे अधिक नहीं, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का ऐलान
google

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने साफ किया है कि अब किसानों को रोज़ाना 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। कंपनी ने बताया कि कुछ जगहों पर तय समय से ज़्यादा देर तक किसानों को बिजली दी जा रही थी, जिससे हादसे और घरेलू फीडरों पर असर पड़ रहा था। इसलिए अब से सभी किसानों को केवल 10 घंटे ही बिजली दी जाएगी, और उससे अधिक आपूर्ति किए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कंपनी ने बताया कि प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 16 जिलों में लगभग 9.92 लाख किसानों को नियमित बिजली की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही किसानों को वर्ष 2024–25 में 6,465 करोड़ रुपये और वर्ष 2025–26 में 2,535 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है।

ऊर्जा विभाग और वितरण कंपनी ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही यह बात गलत है कि किसानों को समय पर बिजली नहीं दी जा रही या कठिनाई आ रही है। किसानों को कृषि कार्य के लिए दी जाने वाली बिजली पूरी तरह से समय पर और 10 घंटे के लिए दी जा रही है। यह सभी जानकारी कंपनी ने 3 नवम्बर 2025 को एक पत्र जारी करते हुए दी।