डीपीएस नीलबड़ की जसलीन कौर सेटिया बनीं रॉयल रनवे-2026 की विनर

यूथ फन फेस्ट के दो दिवसीय आयोजन में रैम्प, टैलेंट और पर्सनालिटी का शानदार प्रदर्शन

डीपीएस नीलबड़ की जसलीन कौर सेटिया बनीं रॉयल रनवे-2026 की विनर

भोपाल। शहर में यूथ टैलेंट को नया प्लेटफॉर्म देने वाले यूथ फन फेस्ट के तहत रॉयल रनवे-2026 का ग्रैंड फिनाले काफी एनर्जेटिक और ग्लैमरस अंदाज में खत्म हुआ। डीपीएस नीलबड़ की क्लास 12वीं की स्टूडेंट जसलीन कौर सेटिया ने अपने कॉन्फिडेंस, स्टाइल और स्टेज प्रेजेंस से सबको इंप्रेस करते हुए विनर का क्राउन अपने नाम किया।

दो दिन चले इस इवेंट में पहले दिन रिहर्सल सेशन हुआ, वहीं फिनाले डे पर ट्रेडिशनल राउंड, टैलेंट राउंड और वेस्टर्न राउंड में पार्टिसिपेंट्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी। कुल 25 कंटेस्टेंट्स में से टॉप 15 को क्यूएनए राउंड के लिए सिलेक्ट किया गया, जहां उनके कॉन्फिडेंस और थिंकिंग स्किल्स की असली टेस्टिंग हुई।

इसके बाद फाइनल 6 टाइटल विनर्स अनाउंस किए गए। इवेंट की खास बात यह रही कि क्लास 9वीं से 12वीं तक की गर्ल्स को प्रोफेशनल ग्रूमिंग, रैम्प वॉक ट्रेनिंग, फोटोशूट और स्टेज एक्सपोजर मिला। इससे उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस बूस्ट हुआ और फ्यूचर पेजेंट्स के लिए एक सॉलिड बेस तैयार हुआ।

ग्रैंड फिनाले में चीफ गेस्ट के तौर पर क्लब लिटराटी की फाउंडर डॉ. सीमा रायजादा मौजूद रहीं, जबकि जज पैनल में मॉडल और इंफ्लुएंसर आकृति मिश्रा, मधुलिका वाजपेयी और स्वर्णा सिंह ने परफॉर्मेंस को जज किया।

इनके नाम रहा टाइटल - 

  • विनरः जसलीन कौर सेटिया
  • फर्स्ट रनर अपः सृष्टि मारावी
  • सेकंड रनर अपः उर्वशी
  • मिस टैलेंटः तृषा अग्रवाल
  • मिस स्माइलः आव्या बाजपेयी 
  • मिस कैटवॉकः जानवी सेजकर