Vaibhav Sooryavanshi को कब मिलेगा मौका? श्रेयस अय्यर ने गौतम गंभीर वाला जवाब देकर इंतजार बढ़ा दिया

वैभव सूर्यवंशी वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में नहीं खेले. जानिए श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर ने उनके मौके को लेकर क्या कहा.

Vaibhav Sooryavanshi को कब मिलेगा मौका? श्रेयस अय्यर ने गौतम गंभीर वाला जवाब देकर इंतजार बढ़ा दिया

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. इससे पहले वह अफगानिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान के खिलाफ T20I में भी बेंच पर बैठे रहे थे. लगातार दूसरी सीरीज में प्लेइंग-11 से बाहर रहने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि आखिर वैभव को मौका कब मिलेगा? सीरीज खत्म होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने इस सवाल का जवाब दिया. खास बात यह है कि उनका जवाब करीब एक महीने पहले हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कही बात से मिलता-जुलता रहा. 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज के दौरान टीम मैनेजमेंट ने ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को सौंपी. दोनों बल्लेबाजों ने सभी मैचों में पारी की शुरुआत की। ऐसे में टीम में शामिल होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. सीरीज का पांचवां मुकाबला बेंगलुरु में बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और मैच रद्द करना पड़ा. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस अय्यर से वैभव को मौका दिए जाने को लेकर सवाल पूछा गया.

श्रेयस अय्यर ने कहा, "मैं वैभव से यही कहता रहता हूं कि तुम्हें मौका जरूर मिलेगा. अपनी तैयारी पर हमेशा फोकस करो. कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है. हमारे पास दो शानदार ओपनर हैं. वैभव से यही बात मेरी होती रही है". 

श्रेयस के इस जवाब से साफ है कि फिलहाल टीम मैनेजमेंट मौजूदा ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा बनाए हुए है. हालांकि, वैभव को अगली सीरीज में मौका मिलेगा या नहीं, इस पर अभी तस्वीर साफ नहीं है.

अफगानिस्तान के खिलाफ भी बेंच पर बैठे रहे वैभव

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह पहला मौका नहीं है, जब टीम में शामिल होने के बावजूद उन्हें मैदान पर उतरने का अवसर नहीं मिला। सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की T20I सीरीज में भी वह भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन तीनों मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. उस समय भी युवा बल्लेबाज को मौका नहीं दिए जाने पर सवाल उठे थे. तब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा. टीम को उनकी प्रतिभा पर भरोसा है, लेकिन लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को भी प्राथमिकता देनी पड़ती है.

गंभीर ने यह भी कहा था कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा बनी रहनी चाहिए. खिलाड़ी की उम्र चाहे 15 साल हो या 30 साल, उसे अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है.

गौतम गंभीर बात बोल गए अय्यर

वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बयान गौतम गंभीर के पुराने बयान से काफी मिलता-जुलता रहा. दोनों ने युवा बल्लेबाज को धैर्य रखने और अपनी तैयारी पर ध्यान देने की बात कही है.

टीम मैनेजमेंट का मानना है कि वैभव में काफी प्रतिभा है, लेकिन टीम में पहले से मौजूद खिलाड़ियों के प्रदर्शन और संयोजन को भी ध्यान में रखना जरूरी है. ऐसे में वैभव को मौका मिलने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ मिल सकता है मौका?

वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद से वह भारतीय T20 टीम का हिस्सा बने हुए हैं. अब तक वह आठ T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. खास बात यह है कि उन्होंने अपने सभी T20I मैच विदेश में खेले हैं. उन्हें अब तक भारतीय सरजमीं पर इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.

भारतीय टीम का अगला असाइनमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज है, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होनी है। वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं. अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल करता है या एक बार फिर उन्हें अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा.