देवास सुंदरम सीड्स फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक फैली लपटें
देवास में औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरम सीड्स कंपनी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है आग इतनी भयावह थी कि सुंदरम सीड्स से फैलते हुए मां गंगा टोलकांटा तक पहुंच गई.
देवास में औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरम सीड्स कंपनी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है आग इतनी भयावह थी कि सुंदरम सीड्स से फैलते हुए मां गंगा टोलकांटा तक पहुंच गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि सीएसपी सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि आग के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर 8 से 10 फायर ब्रिगेड वाहन आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं. लगातार दमकल कर्मियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
shivendra 
