BJP ऑफिस में विराजे भगवान गणेश: Hemant Khandelwal समेत नेताओं ने की पूजा-अर्चना
Ganesh Chaturthi पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ गणेशोत्सव का शुभारंभ, पूजा के बाद गूंजे भजन और जयकारे, ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की मधुर धुन से भक्तिमय हुआ माहौल
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
Bhopal, 14 सितंबर 2026। Ganesh Chaturthi के पावन अवसर पर सोमवार को BJP प्रदेश कार्यालय में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। BJP के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री Shiv Prakash, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक Hemant Khandelwal, प्रदेश प्रभारी Mahendra Singh और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री Ajay Jamwal ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना की।

प्रतिमा स्थापना के बाद सभी नेताओं ने पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही BJP प्रदेश कार्यालय में गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई। पूजन-अर्चन एवं आरती के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश जी का वंदन किया।

गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान BJP प्रदेश कार्यालय का माहौल भक्तिमय नजर आया। पंडाल में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ की मधुर धुन गूंजती रही। भजन, गणेश वंदना और जयकारों के बीच पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भक्ति में लीन नजर आए।

भक्ति संगीत से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से भर गया। पूजा-अर्चना और आरती में पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यालय परिवार के सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष Surendra Sharma, प्रदेश महामंत्री Rahul Kothari, प्रदेश मंत्री Rajendra Singh Rajput, प्रदेश कार्यालय मंत्री Shyam Mahajan, संभाग प्रभारी Abhay Yadav, Apex Bank के प्रशासक Mahendra Singh Yadav, लघु उद्योग निगम अध्यक्ष Satyendra Bhushan Singh और महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड अध्यक्ष Keshav Singh Bhadoria मौजूद रहे।

इसके अलावा योग आयोग अध्यक्ष Raghavendra Sharma, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष Jaipal Singh Chavda, पूर्व सांसद Alok Sanjar, पूर्व मंत्री Imarti Devi, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष Shyam Tailor, IT प्रभारी Hitesh Nagdev, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक Suyash Tyagi, नगर निगम अध्यक्ष Kishan Suryavanshi सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Monday, 29 Dec, 2025
Saturday, 12 Sep, 2026
Wednesday, 09 Sep, 2026
Monday, 14 Sep, 2026
Monday, 07 Sep, 2026
नेपाल - तिब्बत बॉर्डर पर ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ से प्रभावित इलाके में...
17 hours ago
Masood Azhar Bounty : पाकिस्तान ने भारतीय संसद पर हमले के आरोपी जैश-ए-मोहम्मद (JeM)...
Monday, 31 Aug, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp ने नए चैट थीम को पांच अलग-अलग कैटेगरी में बांटा है।...
Saturday, 12 Sep, 2026
Weekend ka Vaar : बिग बॉस 20 में काजी तौकीर अपनी अनोखी पर्सनैलिटी और बेबाक अंदाज...
Wednesday, 22 Jul, 2026
Spider-Man: Brand New Day का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानिए ट्रेलर में क्या है खास,...
Saturday, 27 Dec, 2025
कंपनियों ने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और ऑपरेशनल कॉस्ट्स के चलते अपने मॉडल्स के...
Sunday, 06 Sep, 2026
ग्वालियर से भोपाल आ रही बस में भीषण आग, 25 यात्रियों ने खिड़की-दरवाजे से कूदकर बचाई...
Monday, 24 Aug, 2026
Asim- Himanshi Controversy : हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने पुराने...
Friday, 11 Sep, 2026
Guru Dhal Das Joins Congress : भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और...
Wednesday, 02 Sep, 2026
Stock Market Today : गिरावट के साथ सेंसेक्स 76,250 के स्तर पर और निफ्टी 23,850 पर...

