भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: CM हाउस जाने से पुलिस ने रोका, फिर खदेड़ा और बसों में भरकर ले गए
भोपाल में शिक्षक भर्ती वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। पॉलिटेक्निक चौराहा पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
मध्य प्रदेश की राजधानी में शुक्रवार को शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों ने वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहा पर प्रदर्शन उस समय तनावपूर्ण हो गया जब बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को सीएम हाउस की ओर बढ़ने से भारी संख्या में तैनात पुलिस ने रोक दिया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, खदेड़ा और फिर बसों में भरकर थाने ले गए।
Varsha Shrivastava 
