Rameshwar Sharma के मिसाइल बयान पर Owaisi का पलटवार: बोले- दम है तो Kaji Camp पर गिराकर बताओ
Bhopal में UCC के खिलाफ Asaduddin Owaisi की Central Library Ground में हुई जनसभा, संविधान और धार्मिक अधिकारों का उठाया मुद्दा, बोले- 18 करोड़ मुसलमानों को टारगेट करने की कोशिश
Bhopal। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद Asaduddin Owaisi ने मंगलवार को Bhopal के Central Library Ground में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सभा में Owaisi ने मुख्य रूप से Uniform Civil Code (UCC) का विरोध किया और इसे संविधान में दिए धार्मिक और अल्पसंख्यक अधिकारों से जोड़कर सवाल उठाए।
Owaisi ने कहा कि UCC को लेकर उनकी आपत्ति सिर्फ किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की विविधता और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ी है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 29 का हवाला देते हुए कहा कि देश के नागरिकों को धर्म और अपनी परंपराओं के पालन की स्वतंत्रता मिली हुई है।
'18 करोड़ मुसलमानों को टारगेट करने की कोशिश'
Owaisi ने आरोप लगाया कि UCC के जरिए गैर-हिंदू समुदायों पर हिंदू पर्सनल लॉ लागू करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने Hindu Marriage Act, Hindu Succession Act और Adoption से जुड़े कानूनों का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि सरकार को कानून बनाते समय अलग-अलग समुदायों की धार्मिक और सामाजिक परंपराओं का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि Madhya Pradesh में आदिवासी समुदाय की बड़ी आबादी है, फिर भी UCC के दायरे और इसके प्रावधानों को लेकर सवाल उठते हैं। Owaisi ने दावा किया कि मुस्लिमों के अपने धार्मिक और सामाजिक कानून हैं और उन्हें खत्म करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
Owaisi ने NDA में शामिल दलों से भी UCC पर अपना रुख साफ करने की अपील की। उन्होंने TDP, JD(U), LJP (Ram Vilas) समेत अन्य सहयोगी दलों से कहा कि यदि उनके और BJP के बीच UCC को लेकर मतभेद हैं तो उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति बतानी चाहिए।
Rameshwar Sharma के मिसाइल बयान पर पलटवार
सभा के दौरान Owaisi ने BJP MLA Rameshwar Sharma के हालिया मिसाइल वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। Sharma ने Karond Square में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिसाइल को Kaji Camp तक पहुंचाने की बात कही थी।
बाद में उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनका इशारा Islamabad के Kaji Camp की ओर था और वह भारतीय सेना की ताकत की बात कर रहे थे। इस बयान को लेकर पहले ही राजनीतिक विवाद हो चुका है। Owaisi ने मंच से Sharma को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो मिसाइल गिराकर बताएं। उन्होंने कहा कि वह इस तरह की बातों से डरने वाले नहीं हैं।
Love Jihad और राजनीतिक गठबंधन पर भी बोले
Owaisi ने Love Jihad के मुद्दे पर कहा कि अगर दो बालिग अपनी इच्छा से शादी करना चाहते हैं तो किसी को उन्हें रोकने का अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोहब्बत को धर्म के चश्मे से नहीं देखना चाहिए।
उन्होंने Uttar Pradesh में चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि AIMIM कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने गठबंधन के सवाल पर कहा कि उनकी पार्टी सभी दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि Congress के साथ कुछ होता है तो उनकी पार्टी को 'B-Team' कहा जाता है।
Owaisi ने Sagar शराब कांड का भी जिक्र किया और कहा कि मुख्यमंत्री को यह देखना चाहिए कि शराब कौन पिला रहा है। इस दौरान उन्होंने BJP शासित राज्यों में मस्जिदों और कब्रिस्तानों से जुड़े मामलों को लेकर भी आरोप लगाए।
Varsha Shrivastava 
