अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की नई टीम घोषित, उत्कर्ष मिश्रा बने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश ने युवा मोर्चा की नई टीम की घोषणा की. उत्कर्ष मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष, संदीप मिश्रा को भोपाल युवा जिला अध्यक्ष और निलेश पाठक को संभाग अध्यक्ष बनाया गया.
भोपाल. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से युवा मोर्चा की नई टीम की घोषणा की है. प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने उत्कर्ष मिश्रा को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.
नियुक्ति के बाद युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उत्कर्ष मिश्रा ने संगठन का विस्तार करते हुए संदीप मिश्रा को भोपाल युवा जिला अध्यक्ष तथा निलेश पाठक को युवा मोर्चा का संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया.
नई नियुक्तियों के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया. संगठन ने विश्वास जताया कि नई टीम प्रदेशभर में युवाओं को जोड़ने, संगठन का विस्तार करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उत्कर्ष मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र और संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना तथा शिक्षा, सेवा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना होगी.
वहीं, भोपाल युवा जिला अध्यक्ष संदीप मिश्रा और संभाग अध्यक्ष निलेश पाठक ने संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और समाज की एकजुटता के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्र ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा होते हैं. युवा शक्ति की ऊर्जा और सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा मिलती है. उन्होंने भरोसा जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा समाजहित के अभियानों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी.
Anubhav Dubey 
