रीवा की बेटी अदिति गौतम बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

रीवा जिले के गांव बदरांव गौतमान की रहने वाली अदिति गौतम का सलेक्शन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद के लिए हुआ है। साधारण परिवार से आने वाली अदिति की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी है।

रीवा की बेटी अदिति गौतम बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

रीवा जिले की बेटी अदिति गौतम ने अपने सपनों को सच कर दिखाया है। सिरमौर तहसील के छोटे से गांव बदरांव गौतमान की रहने वाली अदिति का सलेक्शन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद के लिए हुआ है। उन्होंने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की परीक्षा पास कर यह बड़ी सफलता हासिल की है।

अदिति के पिता रामपाल गौतम प्राथमिक शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां शोभा गौतम गृहिणी हैं। अदिति एक साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन उनके सपने बड़े थे। माता-पिता ने शुरू से ही बेटी का हौसला बढ़ाया और हर कदम पर साथ दिया। अदिति का कहना है कि यह सफलता कड़ी मेहनत, लगन और खुद पर भरोसे का नतीजा है।

अदिति ने अपनी इस अचीवमेंट का पूरा क्रेडिट अपने माता-पिता और परिवार के बुजुर्गों को दिया है। बेटी की इस कामयाबी से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।