उज्जैन में विकास को मिली रफ्तार, राज्यपाल और CM मोहन यादव ने किया भूमिपूजन
उज्जैन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब 662 करोड़ रुपये की लागत से सड़क परियोजनाओं और गीता भवन सहित कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
उज्जैन: धर्मनगरी में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान गीता भवन के निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई।राज्यपाल मंगुभाई पटेल की मौजूदगी में करीब 662.46 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

गीता भवन का होगा निर्माण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि शहर में सांस्कृतिक, साहित्यिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करीब 77.14 करोड़ रुपये की लागत से गीता भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह भवन भविष्य में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

यातायात व्यवस्था को मिलेगा बल
शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 36.20 करोड़ रुपये की लागत से विक्रम नगर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रमुख मार्ग एमआर-27 सहित कुल 11 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें सीवर लाइन, वाटर लाइन, स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन विकास प्राधिकरण के 16 नवीन निर्माण कार्यो के साथ, गीता भवन के लिए भूमि-पूजन किया। pic.twitter.com/AIMX4ty08o
— Governor of Madhya Pradesh (@GovernorMP) March 17, 2026
कई क्षेत्रों में चल रही नगर विकास योजनाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि नीमनवासा, धतरावदा और लालपुर क्षेत्रों में लगभग 160.39 करोड़ रुपये की लागत से नगर विकास योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से शहर के अधोसंरचनात्मक विकास को गति मिलेगी।
‘सिंहस्थ-2028’ की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 17, 2026
आज उज्जैन में माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में नगर विकास योजनाओं एवं सिंहस्थ-2028 के अंतर्गत ₹662.46 करोड़ लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों तथा ₹77 करोड़ लागत से… pic.twitter.com/NnlN9UFSBS
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उज्जैन में बड़े पैमाने पर सड़क और अधोसंरचना विकास कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत किसानों के साथ-साथ पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले सवा वर्ष में पशुपालन विभाग के सहयोग से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में 25 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है।
स्व. गुरकीरत के परिजनों से मिले CM, हरसंभव मदद के लिए कहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन प्रवास के दौरान गुरजीत सिंघ के पार्श्वनाथ कॉलोनी स्तिथ निवास पहुंचकर उनके पुत्र स्व. गुरकीरत मनोचा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्व. मनोचा के परिजनों से चर्चा कर कनाडा में हुई असामयिक दु:खद मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सीएम ने कहा कि देश के होनहार छात्र की मृत्यु से उनका हृदय व्यथित है। उन्होंने परिजनों को स्व. गुरकीरत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
sanjay patidar 
